ठूठीबारी। बाढ़ से बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों को आपदा से बचाव के तरीके बताए। ठूठीबारी स्थित रैनबसेरा में बुधवार की दोपहर आपदा प्रबंधन के लिए 11वीं वाहिनी एनडीआर एफ गोरखपुर की टीम ने बाढ बचाव के लिए कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया।
एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को आपदा बाढ़, भूकंप, ट्रेन हादसा, सूखा व बाढ़ के समय होने वाली समस्याओं की जानकारी दी। वहीं एसआई एसपी थोराट, मुख्य आरक्षी प्रभुदयाल, मुकेश, राघवेंद्र, राहुल, रामजनक चौरसिया, रामप्रसाद, नंहे लाल ने मौजूद लोगों को आपदा से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान तहसीलदार नरेश चंद्र, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश सिंह, लेखपाल मोहम्मदीन, हेमंत चतुर्वेदी, कृष्ण मुरारी लाल, लल्लन गुप्ता सहित ग्राम प्रधान बेचू चौहान, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।