महराजगंज। छत्रपति शाहू जा महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार योग स्पर्धा का ट्रायल आयोजित हुआ। इसमें कुल 13 बेटियों ने प्रतिभाग किया।
27 मार्च से योग स्पर्धा गोरखपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी जिसमें विभिन्न आसनों के मार्फत योग की निपुणता परखी जाएगी। स्पर्धा का जनपदीय ट्रायल रविवार स्टेडियम में कोच आसिफ एकबाल, अबूफजल, सुनील कुमार, अंकित कन्नौजिया की देखरेख में आयोजित हुआ। कुल 13 बेटियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के आधार पर सात का चयन किया गया जिसमें लक्ष्मीना, आंचल, मीना अर्चना, प्रीति, सोनम व सरिता मौर्या का चयन किया गया। 25 को यह मंडलीय ट्रायल में गोरखपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिभाग करने के लिए जाएंगी।
वर्जन
गोरखपुर में आयोजित होने वाली योग स्पर्धा में चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। कुल 13 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया प्रदर्शन के आधार पर सात का चयन किया गया।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी