जिले में 124 कोरोना पाजिटिव मिले, आठ ने जीती जंग
महराजगंज। कोराना के मामले में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के कुल 124 पॉजिटिव मामले मिले। वहीं पहले से संक्रमित आठ लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
जिले में अब तक कोरोना के कुल 4009 मामले सामने आए हैं। 3044 सक्रिय मामले हैं। वहीं 919 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब तक 46 लोगों की कोरोना से जान भी जा चुकी है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को 2153 नमूनों की जांच हुई, जिसमें से 1840 की रिपोर्ट निगेटिव आई।
जिले में अब तक 66328 लोगों की जांच की जा चुकी है। 1997 लोग होम आइसोलेशन में हैं। शुक्रवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में परतावल के 31, सिसवां के 26, निचनौल के 17, नौतनवां के 13, फरेंदा व लक्ष्मीपुर के नौ-नौ, अन्य सथलों के पांच, महराजगंज व घुघली के चार-चार, बृजमनगजं केे तीन तथा पनियरा व मिठौरा के दो-दो लोग शामिल हैं।