फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएम आवास के 122 आवेदनों को मिली मंजूरी

Tue, 10 Mar 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2024-25 में बस्ती जनपद को सिर्फ 151 आवास का ही लक्ष्य मिला था। वहीं, मंडल के संतकबीरनगर जिले को 1304 आवास दिए गए, जबकि 122 आवास सिद्धार्थनगर को दिए गए। अब इन आवासों में खर्च हुए प्रशासनिक मद का पैसा जारी किया गया है।
विज्ञापन

छत विहीन परिवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर मुहैया कराया जा रहा है। बीते चालू वर्ष में मंडल में कुल, 1577 आवास का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें बस्ती जनपद को सिर्फ 151, संतकबीरनगर को 1304 और सिद्धार्थनगर को 122 आवास दिए गए थे।
बस्ती में 150 आवास पूर्ण हुए तो इन चयनित लाभार्थियों के खाते में 1.20 लाख रुपये के हिसाब से धनराशि भेजी गई थी। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जनपद बस्ती में तमाम ऐसे परिवार अभी भी हैं जिनके पास पक्का मकान नहीं है, बावजूद इनके चयन में ढिलाई बरती जा रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार आवास से वंचित रह रह जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसका ताजा उदाहरण बीते वित्तीय साल में मिला 151 आवास ही काफी है। बगल के जनपद संतकबीरनगर में 1304 आवास दिया गया। बताया गया कि शासन स्तर से इन पूर्ण आवासों पर खर्च हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें