फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का जनसभा---

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


शहीद सैनिकों के नाम पर ओछी राजनीति कर रहे पीएम : प्रमोद
सुप्रिया श्रीनेत के पक्ष में हुई सभा में राज्यसभा सांसद ने बोला मोदी सरकार पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा (महराजगंज)। जनता का मिजाज बता रहा है कि 23 मई को सूरज उगेगा तो मोदी के शासनकाल में लेकिन जब डूबेगा तो मोदी के झूठ के साम्राज्य को लेकर। पीएम झूठ का सहारा लेकर देश के शहीद सैनिकों के नाम पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। इसे देश की जनता बखूबी समझ रही है। प्रधानमंत्री ने पिछले चुनाव में किए वादों को न पूरा कर देश की जनता को गुमराह करने काम किया है।
विज्ञापन

यह कहना है राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी का। फरेंदा में कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में सेठ पूरनमल जयपुरिया जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में हुई सभा में उन्होंने कहा कि 2014 में सत्ता हथियाने के लिए मोदी ने प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख रुपये देने के वादे के साथ ही गुजरात मॉडल, प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात भी कही थी, लेकिन यह केवल जुमला ही बनकर रह गया। उन्होंने कहा कि देश की रकम अडानी और अंबानी के खातों में डाली जा रही है। देश के पीएम शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उनके पास विकास का भी कोई मुददा नहीं बचा है। राज्यसभा सांसद ने पुलवामा हमले पर संदेह जताते हुए कहा कि सेना के पास खुफिया रिपोर्ट थी कि काफिले पर हमला हो सकता है। सेना की हवाई मार्ग से जाने की मांग भी खारिज कर दी गई थी। जिस मसूद अजहर को पुलवामा हमले का जिम्मेदार बताया गया उसे कांग्रेस के शासन काल में पकड़ा गया था लेकिन भाजपा के शासनकाल में इज्जत से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें