मार्ग दुर्घटना में अध्यापक घायल
निचलौल। थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग पर गांव आमुतलाब के निकट शुक्रवार को करीब बारह बजे डीसीएम व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी। इसमें मोटरसाइकिल चालक अध्यापक सड़क पर गिर के गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सहायता से घायल को सीएचसी सिसवा बाजार भेजा गया। जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। लोगों ने बताया कि सिसवा बाजार चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज में अध्यापक विंद्रेश त्रिपाठी किसी काम से निचलौल आ रहे थे। तभी गांव आमुतलाब के निकट सामने से आ रही एक अज्ञात डीसीएम ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। वे हेलमेट नहीं पहने थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।