फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने कर आत्महत्या कर ली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मिठौरा। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा के शितलापुर टोला निवासी किशोरी ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर सोमवार को दिन में फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा पतरेंगवा के शितलापुर टोला निवासी व्यास मुनि चौहान की पुत्री गुंजा चौहान (16) सिंदुरिया बाजार स्थित आदर्श शिशु ज्ञान मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसकीी वार्षिक परीक्षा चल रही थी। सोमवार को द्वितीय पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा थी। पढ़ाई को लेकर गुंजा के पिता व्यास मुनि ने गुंजा को डॉट लगाई थी। इससे गुंजा नाराज थी। जब घर के सभी सदस्य सोमवार की सुबह खेत के कार्य के लिए चले गए तो गुंजा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर वाले जब वापस आए तो गुंजा फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने शव को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने सौ नंबर पुलिस को फोन कर जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी सिंदुरिया दिनेश कुमार पांडेय का कहना है मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। गुंजा चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें