फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शुरू हुई वार्षिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में सोमवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। जिले में कक्षा 2 से 5 तक की परीक्षा के लिए 1,39,632 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा के लिए 47,684 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि सभी स्कूलों में परीक्षा शुरू हुई है। कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा हुई है। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सदर ओपी तिवारी ने बताया कि सोमवार को सदर ब्लॉक के कुल 56 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू की परीक्षाएं कराई गईं। परीक्षा के लिए कुल 4,906 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 4,175 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुल 120 प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की हिंदी मौखिक, कक्षा तीन के विद्यार्थियों की अंग्रेजी, कक्षा चार व पांच में संस्कृत व उर्दू की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 14,579 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 11,873 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें