वीडियो कांफ्रेंसिंग से गृहमंत्री ने दिया जवानों को संदेश
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शहर के चिउरहां मोहल्ले के पास बने सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के 22वीं बटालियन के भवन व आवास का लोकार्पण वीडियो कांफ्रेंस से केंदीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली से किया। इसके बाद उन्होंने जवानों को संदेश भी दिया।
वीडियो कांफ्रेंस में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगा सागर और किरन रीजीजु, राजीव गौबा भारतीय पुलिस सेवा गृह सचिव, राजेश चंद्रा भारतीय पुलिस सेवा महानिदेशक ने भी जवानों को संबोधित किया। इस दौरान एएसपी आशुतोष शुक्ला, महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय लखनऊ सौरभ त्रिपाठी, उप महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल क्षेत्र मुख्यालय गोरखपुर मनजीत सिंह पड्डा, द्वितीय कमान अधिकारी अनुलेश कुमार, सहायक कमांडेंट अधीनस्थ मुकेश कुमार आदि की उपस्थित में वाहिनी के 128 मेन जवान बैरक, अधिकारी आवास, प्रशासनिक भवन, क्वार्टर गार्ड का लोकार्पण हुआ। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल का मुख्यालय 75 एकड़ में बना है।