फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल चालू कराने को किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल चालू कराने को किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक के साथ किसानों का आंदोलन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। गड़ौरा जेएचवी शुगर मिल चालू कराने तथा किसानों के बकाया गन्ना मूल्य व श्रमिकों के वेतन भुगतान के लिए मिल गेट पर धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों के आंदोलन के समर्थन में भूतपूर्व सैनिक मनोज कुमार राणा की भूख हड़ताल भी जारी रही। इस बीच भूख हड़ताल पर बैठे भूतपूर्व सैनिक के स्वास्थ्य की जांच के लिए मौके पर निचलौल सीएचसी के डॉ. विवेक गुप्ता भी पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य की जांच की। उधर, किसानों के आंदोलन के समर्थन में गन्ना किसान परमानंद चौधरी व लल्लन सहानी की भूख हड़ताल भी जारी रही। दोनों लोग 8 जनवरी से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भूख हड़ताल पर बैठे भूतपूर्व सैनिक व किसानों के स्वास्थ्य की जांच के लिए निचलौल सीएचसी के डॉ. विवेक गुप्ता गड़ौरा चीनी मिल गेट पहुंचे। उन्होंने ब्लड प्रेशर की जांच की और वजन भी लिया। भूतपूर्व सैनिक मनोज कुमार राणा का सेहत गिरते देख डॉक्टर ने निचलौल सीएचसी में भर्ती होने की सलाह दी। उधर, पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष डॉक्टर नवल किशोर मिश्रा ने चेतावनी दी कि मांगें अविलंब पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। सिसवां केन यूनियन के चेयरमैन राजेश्वर तिवारी ने कहा कि गड़ौरा चीनी मिल चालू कर बकाया भुगतान के लिए 15 दिन से मिल गेट पर धरना दिया जा रहा है लेकिन अब तक सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की गई। उधर, धरने पर बैठे श्रमिकों ने मिल प्रबंधन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर मिल चालू कराने की मांग की। इस दौरान अलाउद्दीन, शिशुपाल गोंड, राजकुमार मिश्रा संजय कुशवाहा, कैप्टन हरी बहादुर, बॉक्सर तुल बहादुर थापा, कैप्टन डमरु बहादुर गुरुंग, सूबेदार मेजर राम कुमार थापा, सूबेदार छोटेलाल थापा, अम्बरीष मिश्रा, गजानंद, जसवंत, रवि प्रताप शुक्ला, सुरेंद्र, हरिशंकर यादव, रूद्रदेव दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें