फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाडी को कारण बताओं नोटिस मुख्य सेविका को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी को कारण बताओ नोटिस, मुख्य सेविका को चेतावनी
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेंद्र जायसवाल ने फरेंदा नगर पंचायत क्षेत्र में दो आंगनबाड़ी केंद्र व बृजमनगंज परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। एक केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिया। वहीं बाल विकास परियोजना कार्यालय पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना फरेंदा में कस्बे के हनुमान मार्केट वार्ड नंबर आठ केंद्र पर निरीक्षण किया तो यहां 37 बच्चों के सापेक्ष 27 बच्चे उपस्थित रहे। केंद्र पर आरबीएसके टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था। उन्होंने आंगनबाड़ी से शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सात माह से तीन वर्ष तक के कुल 50 बच्चे, 12 गर्भवती, 12 धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं। जिन्हें विभाग की ओर से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके बाद मिल कालोनी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तो यहां आंगनबाड़ी आशा गुप्ता उपस्थित रही। केंद्र पर तीन वर्ष से वर्ष तक के कुल 35 बच्चे पंजीकृत हैं। लेकिन निरीक्षण के समय एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। यहां आंगनबाड़ी को कारण बताओ नोटिस देकर जबाब तलब किया गया है। बृजमनगंज बाल विकास परियोजना का निरीक्षण किया तो यहां साफ सफाई ठीक नहीं मिली। मुख्य सेविका द्वारा जो भी केंद्र का निरीक्षण किया जा रहा है। संबंधित निरीक्षण आख्या परियोजना कार्यालय पर नहीं मिली। उन्होंने मुख्य सेविका सावित्री देवी, नम्रता श्रीवास्तव, सीता और मंजू देवी को दायित्व के प्रति सुधार लाने व परियोजना कार्यालय की बेहतर साफ सफाई रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें