फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका
विज्ञापन

व्यापारी सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला पंचायत कार्यालय के सामने स्थित एक पार्क में रविवार को उद्योग व्यापार महराजगंज के जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण भी कराया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रदेश के पशुधन, मत्स्य, राज्य संपत्ति एवं नगर भूमि विभाग राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राज्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों की मांगों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारी हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कहा कि देश के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका है। व्यापारी देश के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जीएसटी में व्यापारियों को अभी और राहत मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के हितों के प्रति गंभीर है। सिसवां विधायक प्रेमसागर पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, विवेक गुप्ता, कन्हैया अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

जनपद उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने राज्यमंत्री को 14 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उसमें आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 को स्थगित करने, घुघली, महराजगंज फरेंदा में रेल लाइन बिछवाने, सभी बैंकों को सिक्का लेने के लिए निर्देशित करने, जांच के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बंद करने, छोटे गल्ला व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक आदि संबंधी मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने रविवार को जनपद उद्योग व्यापार मंडल के जिन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, उनमें जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार रूंगटा, महामंत्री प्रमोद कुमार जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, नदीम अहमद अब्बासी, रतनलाल गुप्ता, सच्चिदानंद पांडेय, उपाध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल, वीरेंद्र पारावाले, हीरालाल जायसवाल, भगवती स्वर्णकार, पवन कुमार सिंघानियां, राजाराम जायसवाल सहित कुल 27 लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें