फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हो रही लाखों रुपये की कीटनाशक

विज्ञापन
drugs
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। शहर में पुरानी तहसील के भवन में राजकीय कृषि रक्षा इकाई का कार्यालय एवं गोदाम है। यहां लाखों रूपये की कीटनाशक एवं अन्य दवाएं रखी हुई हैं। लेकिन इसकी सुरक्षा को लेकर विभाग बेखबर है। जर्जर भवन में रखी दवाएं बेकार हो रही है। टूटे हुए फर्श पर दवाएं रखी हुई हैं। यही नहीं कमरें का दिवाल भी खस्ताहाल है। गत्ते में पैक दवाएं बेकार हो रही हैं। हैरत की बात है कि बरामदे को बाइक स्टैंड बना दिया गया है। अगर कोई किसान यहां आता है तो दूर से देखकर चला जाता है। भवन इतना पुराना है कि बरसात में टपकता है।
राजकीय कृषि रक्षा इकाई का कार्यालय एवं गोदाम पुरानी तहसील के जर्जर भवन में है। कमरे का प्लास्टर उखड़ने लगा है, साथ नीचे फर्श भी नहीं है। फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी दवाएं गोदाम में रखी हुई है। गत्ते में पैक लाखों रूपये की दवाओं को नीचे फर्श पर रखा गया है। हालत यह है कि गत्ता नीचे गलकर खराब हो गया है, जिससे जरूरी कीटनाशक एवं दवाएं जमीन पर पडे हुए है। जमीन पर फर्श नहीं होने के कारण नमी है जिससे दवाएं खराब हो रही है। बीते दिन गोदाम पर तैनात कर्मचारी गत्ते में रखी हुई दवाओं को किनारे करने में लगा रहा था, लेकिन लगभग दवाएं नमी के वजह से खराब हो गई थी। चेहरी गांव के किसान गोविंद मणि कहते हैं कि राजकीय कृषि रक्षा इकाई गोदाम में फसल सुरक्षा को लेकर रखी जाने वाली दवाओं को बेहतर ढंग से नहीं रखने से खराब हो रहा है। बीते दिन कीटनाशक लेने गया था तो बरामदे में इतनी बाइक खड़ी रही कि कमरे तक पहुंचने में ज्यादा दिक्कत हो हुई। कमरे दवा की हालत देखा तो वह बेकार हो रहा था। ऐसे में प्राइवेट दुकान से कीटनाशक लेकर काम चलाना पड़ा। रसुलपुर के शंभू प्रसाद ने बताया कि किसानों को सुविधा देने के दावे सिर्फ मंच पर किए जाते हैं। कर्मचारी जब दवाएं को बेहतर ढंग से रखने को लेकर बेखबर है तो कहां से दवा अच्छी मिलेगी। लाखों रूपये की दवा बेकार हो रही है, आखिर इसका जवाबदेह कौन होगा। दवाएं ठीक ढंग से रखी गई होती तो बेकार नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रवि मणि तिवारी का कहना है कि कीटनाशक को बेहतर ढंग से रखने का निर्देश है। अगर दवा खराब हुई होगी तो इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें