महराजगंज। नौतनवां तहसील परिसर में सोमवार को अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर जन जागरूकता अभियान चला गया।
एफएसओ ओमप्रकाश ने कहा कि आगजनी की घटना के बाद घबराए नहीं और धैर्य का परिचय देते हुए कंबल या बोरे को पानी में भिगो कर झटके से गैस सिलेंडर के जलते हुए हिस्से पर पटके। संभव हो तो बालू या मिट्टी झोंक कर आग पर काबू पाएं। इस दौरान अग्निशमन विभाग लीडिंग फायर मैन ओम प्रकाश, जय प्रकाश कन्नौजिया, फायर मैन हीरामणि, शिवानन्द सिंह, भाष्कर सिंह, विजय कुशवाहा, अग्निशामक चालक नासिरुद्दीन आदि ने विभिन्न तरीके से तहसील परिसर में आये लोगों को आग से बचाव के विभिन्न तौर तरीके बताते हुए लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया।