फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बेघर गरीबों को मिलेगा आशियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मिशन अंत्योदय के तहत जनपद के 169 गांवों के विकास व गरीबों की माली हालत में सुधार के लिए विकास विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत चयनित गांवों के बेरोजगार युवकों का रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारी है। साथ ही बेघर गरीबों को उन्हें अपना आशियाना भी मिलेगी। गांवों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन अंत्योदय के तहत शासन ने जिले के 169 ग्राम पंचायतों को गरीबी से मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। कोशिश है कि मिशन के तहत चयनित सभी गांव 2018 तक गरीबी से मुक्त हो जाएं। यानि, संबंधित गांवों के गरीब बेरोजगार युवाओं को रोजगार सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने की तैयारी है। विकास विभाग ने जिले के 169 गांवों का सर्वे कर सूची शासन को भेज दी है। शासन स्तर से इन सभी गांवों का सत्यापन कराया जा रहा है। यहां से भेजी गई सूची में जिले के बृजमनगंज ब्लॉक के 19, धानी तथा घुघली के 8-8, महराजगंज तथा परतावल के 10-10, लक्ष्मीपुर के 18, मिठौरा के 21 गांव शामिल हैं। इनके अलावा नौतनवां के 16, निचलौल के 18, पनियरा के 13 , फरेंदा के 19 तथा सिसवा के नौ गांवों के नाम भी सूची में शामिल हैं।
जिला विकास अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि चयनित गांवों की 47 बिंदुओं पर सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। सूची में जिन गांवों के नाम शामिल हैं, उनका शासन स्तर से सत्यापन कराया जा रहा है। धनराशि अवमुक्त होने पर योजना का क्रियान्वयन शुरू किया जाएगा। इसके तहत चयनित गांवों के लोगों को स्वच्छ पेयजल, रोजगार व आवासीय सुविधा, संपर्क मार्ग सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें