फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिट्टी भरे कलश को राजधानी पहुंचाएंगे मंगल दल के 12 युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के सभी 12 ब्लॉकों से एक-एक युवाओं का किया गया चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। युवा कल्याण विभाग की देखरेख में कार्य करने वाले नवयुवक मंगल दल के 12 चयनित सदस्य ग्रामीण क्षेत्र से कलश में एकत्रित किए गए मिट्टी को राजधानी लखनऊ पहुंचाएंगे। वहां से पूरे प्रदेश के मंगल दलों के युवाओं को देश की राजधानी दिल्ली भेजा जाएगा।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नवयुवक व महिला मंगल दल के युवाओं ने 15 अक्तूबर तक गांव मेें पहुंचकर मिट्टी व चुटकी भर अक्षत प्राप्त किए। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय पर उसे रखा गया। एकत्रित कलश को जिला मुख्यालय पर पहुंचाया जाएगा। 26 अक्तूबर को कार्यक्रम के माध्यम से उसे राजधानी लखनऊ भेजा जाएगा। 27 अक्तूबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के बाद विशेष अमृत कलश को रेलगाड़ी के माध्यम से नई दिल्ली भेजा जाएगा। 30 अक्तूबर को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 12 युवाओं पर कलश को पहुंचाने की जिम्मेदारी
जिन 12 युवाओं पर कलश को राजधानी लखनऊ पहुंचाने की जिम्मेदारी है उनमें परतावल से संगम गौंड़, सदर से सचिन कुमार सिंह, निचलौल से सत्यम यादव, नौतनवां से दयाशंकर वर्मा, मिठौरा से नागमणि, सिसवा से मुनील गुप्ता, पनियरा से किशन गुप्ता, धानी दुर्गेश यादव, बृजमनगंज से आनंद त्रिपाठी, फरेंदा से हृदेश यादव, लक्ष्मीपुर से शकील अहमद व घुघली से चंदन गुप्ता के नाम है।
-
नवयुवक मंगल दल के 12 युवाओं को 26 को कलश लेकर राजधानी भेजा जाएगा। आगे का कार्यक्रम प्रदेश स्तर से निर्धारित होगा।

वैभव सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें