फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए 12 पहलवान

Tue, 29 Oct 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला स्टेडियम में सोमवार को राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल में बालक व बालिका वर्ग से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह पहलवान नौ-11 नवंबर को मथुरा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कुश्ती ट्रायल में कुश्ती कोच धर्मेंद्र कुमार यादव, राष्ट्रीय पहलवान श्याम करन यादव, अजीत कुमार राय, रेलवे कोच शैलेष कुमार यादव व कन्हैया लाल यादव के निर्देशन में खिलाड़ियों का चयन पूर्ण हुआ। बालक 57 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में राकेश यादव, 65 किलो में विशु, 61 किलो भारवर्ग ग्रीको-रोमन में सत्येंद्र कुमार, 67 किलो भार वर्ग ग्रीको रोमन में विशेष यादव, 70 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में एस यादव, 72 किलो भारवर्ग ग्रीको-रोमन में रंगराज पांडेय, 80 किलो भारवर्ग फ्री स्टाइल में रवी चंद्र यादव, 86 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में अनुपम यादव, 90 किलो भारवर्ग फ्री स्टाइल के लिए विशाल कुमार वर्मा का चयन किया गया। बालिका वर्ग में 58 किलो भारवर्ग में अंजू पाल, 65 किलो भारवर्ग में अन्नू पाल, 70 किलो भारवर्ग के लिए दिव्या वर्मा का चयन किया गया। राष्ट्रीय पहलवान ने चयन के बाद पहलवानों को विशेष दांव पेंच तथा बचाव इत्यादि के तरीके बताए। यह भी बताया कि सामने के पहलवान पर कब अटैकिंग पोजीशन में आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें