फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पागल कुत्ते के काटने से 12 लोग घायल

Sat, 14 Sep 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। ग्राम सभा मिठौरा टोला हारतोड़वा में बृहस्पतिवार की रात को मिठौरा, हारतोड़वा, मोरवन के 12 व्यक्तियों को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा टोला हरतोड़वा में एक पागल कुत्ते ने चंदन निगम, अमेरिका गुप्ता, जितेंद्र यादव, रुदल, सतनारायण, मोहन निषाद, सूरत साहनी व अन्य ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्राम सभा निवासी वीरू शर्मा, विमलेश गुप्ता, रंजीत साहनी, अविनाश गुप्ता व अन्य ग्रामीणों का कहना है पागल कुत्ते का आतंक दो दिनों से बना हुआ है। बृहस्पतिवार की रात को सड़क पर चल रहे पैदल सवार और बाइक सवारों को पागल कुत्ते ने निशाना बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें