फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल के बुटवल में चोरी के आरोप में चार भारतीय सहित 12 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के आरोपी तीन युवक गोरखपुर के रहने वाले, भैरहवा के कैसिनो में सब कुछ गंवाने के बाद शुरू कर दी चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल के बुटवल शहर में चोरी के मामले में गोरखपुर के तीन युवक और दार्जलिंग के एक युवक सहित आठ नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया गया। इन पर रूपनदेही जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो बैंकों और घरों में चोरी करने का आरोप है। नेपाल पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पूछताछ में पता चला कि भैरहवा के कैसिनो में सब कुछ गंवाने के बाद गोरखपुर के तीनों युवकों ने चोरी करनी शुरू कर दी थी।

सोमवार सुबह क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय बुटवल के डीएसपी दान बहादुर थापा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग जुआ खेलने के आदी हैं। कैसीनो के आदी होने के कारण वे नेपाल में आते थे और रूपनदेही के विभिन्न बैंक, सहकारी संस्था से पैसे चुराते थे। कैसीनों में जाते थे। वहां सारे पैसे हारते गए। पुलिस ने इन्हें 22 अक्तूबर को सिद्धार्थनगर नगर पालिका स्थित एक कैसीनो के बाहर संदिग्ध हालत में घूमते हुए गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन




वहीं, पुलिस 5-6 लोगों के ग्रुप में से तीन अन्य लोगों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वे काफी समय से चोरी कर रहे थे और कैसीनो में जाते रहे हैं। तीनों युवकों ने पूछताछ में अपना नाम आकाश सिंह उर्फ प्रचंड बिक्की ठाकुर निवासी विकास नगर कॉलोनी, फर्टिलाइजर टाउनशिप, गोरखपुर, जितेंद्र यादव उर्फ सोनू निवासी 633 मोहरीपुर सावित्री स्कूल तरहवा गोरखपुर और विष्णु साहनी उर्फ अरविंद निवासी वन हकीम नंबर 2 मोहनापुर, बड़काटोला गोरखपुर बताया। नेपाल के आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर की रात तिलोत्तमा नगर पालिका के मणिग्राम स्थित कामना बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति से 3 लाख 57 हजार 600 रुपये और सीसी कैमरे का बैकअप चुराया गया था। इसी तरह, संग्रीला डेवलपमेंट बैंक की शाखा से मैनेजर द्वारा इस्तेमाल किया गया लैपटॉप, सीसी कैमरे का बैकअप और खुकुरी की चोरी की गई थी। उन्होंने 9 मई, 2 मई और 11 और 23 जून को सिद्धार्थनगर नगर पालिका में भी चोरी की थी। इनमें इनकी संलिप्तता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें