बुटवल में चोरी के आरोप में 12 गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
नेपाल के बुटवल में चोरी के आरोप में चार भारतीय सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें तीन गोरखपुर के और दार्जलिंग का एक युवक सहित आठ नेपाली हैं। इन पर दो बैंक और कई घरों में चोरी का आरोप है। नेपाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।