फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दीपक बने उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से दीपक जायसवाल को नगर अध्यक्ष चुना। इसके अलावा नगर की नई कार्यकारिणी चुनी गई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष के लिए दीपक जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष के लिए रामानंद जायसवाल और राजाराम गुप्ता को चुना है। जिला कोषाध्यक्ष इस्तेयाक अहमद को चुना गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया के अलावा अमित जायसवाल, चंद्रशेखर मद्धेशिया, सुरेंद्र केडिया, शेरू अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें