फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1162 जगह होगा होलिका दहन, प्रशासन अलर्ट

Wed, 28 Feb 2018 01:07 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
1162 जगह होगा होलिका दहन, प्रशासन अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। निगरानी के लिए पूरे जिले में जिला स्तरीय अधिकारी भ्रमण करते रहेंगे। इसके लिए 21 अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।  जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने तहसील, जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी स्थापित करने का निर्देश दिया है। सभी कंट्रोल रूम पहली मार्च को शाम से क्रियाशील हो जाएंगे और होली पर्व समाप्त होने तक खुले रहेंगे। 
विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार जिले के 17 थाना क्षेत्रों में कुल 1162 स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिसमें सदर कोतवाली में सर्वाधिक 135, घुघली में 80, पनियरा में 76, श्यामदेउरवा में 85, फरेंदा में 70, पुरंदरपुर में 94, बृजमनगंज में 62, कोल्हुई, निचलौल व नौतनवां में 90-90, सोनौली में 21, परसामलिक में 36, बरगदवां में 25, कोठीभार में 119, ठूठीबारी में 15, चौक में 55, तथा सोहगीबरवां में नौ जगह होलिका दहन होगा। वहीं, सदर कोतवाली, श्यामदेउरवां, निचलौल में एक-एक तथा नौतनवां में दो स्थानों पर जुलूस निकाले जाएंगे। डीएम ने अति संवेदनशील सदर कोतवाली तथा कोठीभार थाना में निगरानी के लिए तीन-तीन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है जबकि संवेदनशील थाना क्षेत्र पनियरा, घुघली, श्यादेउरवा, निचलौल, चौक, ठूठीबारी, नौतनवां, परसामलिक, बरगदवा, सोनौली, फरेंदा, कोल्हुई, बृजमनगंज, पुरंदरपुर में निगरानी को एक-एक अधिकारी तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें