फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर, ताल के बीच धमाल मचाएंगे नन्हे कलाकार 16-58-34

विज्ञापन
maharajgang - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महराजगंज। सूर, ताल के बीच लोक रंजन महोत्सव में नन्हे कलाकार धमाल मचाएंगे। महराजगंज लोक रंजन महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले स्कूलों व कलाकारों की सूची तैयार कर ली गई है। चयनित कलाकारों व स्कूलों को प्रस्तुति करने के लिए तिथि एवं समय के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। महराजगंज में आगामी 25, 26 व 27 जनवरी को लोक रंजन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जैसे-जैसे महोत्सव की तिथि नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देता जा रहा है। महोत्सव में कोई कमी न रह जाए उसके लिए डीएम अमरनाथ उपाध्याय व सीडीओ एक-एक कार्यक्रम की तैयारी के बारे में खुद समीक्षा कर रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम की अध्यक्षता में आयोजन समिति के लोगों ने जिन स्कूलों का चयन किया है, उनमें नगर के लिटिल फ्लावर, पं.दीनदयाल, सेंट जोसेफ, कास्मोपोलिटन, मेरीटोरियस, डिवाइन, सेंट जेवियर्स, बिशप, शांति बाल विद्या मंदिर, जीएसवीएस, सोनपति देवी महिला महाविद्यालय, दी पैरामाउंट, साधु शरण भारद्वाज, चोखराज तुल्स्यान, मातारानी रूमाली देवी सहित कुल 40 स्कूलों के नाम हैं। इन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। इसी प्रकार जिन कलाकारों का चयन किया गया है, उनमें राजाराम भारती, संदीप कुमार, विशाल कुमार, पवन राज भारती, प्रमिला सहानी, विवेक गौड़, विजय कुमार, श्री गायत्री परिवार, पूजा जायसवाल, पवन विश्वकर्मा, मनोज दूबे, सत्य प्रकाश साहू, शिवम तिवारी, रीना जायसवाल, आंचल चौधरी ग्रुप, पप्पू प्यारे, गोरख पांडेय, बिट्टू पांडेय, श्रीमती माधुरी द्विवेदी, पंकज शिरोमणि, अविनाश मिश्रा, ओम प्रकाश यादव के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के प्रचार को डीएम ने छोड़ा गुब्बारा
महराजगंज। महराजगंज में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए वैसे तो प्रति दिन विभिन्न माध्यमों को प्रयोग में लाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद महराजगंज कार्यालय परिसर में प्रचार के लिए बड़ा सा गुब्बारा छोड़ा। जिससे नगर में प्रवेश करने वाले लोगों की नजर उस गुब्बारे पर पड़े तथा तीन दिवसीय महोत्सव के बारे में जानकारी मिल सके। यहां से डीएम कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल पीजी कॉलेज खेल मैदान पर गए। वहां भी पंडाल बनाने वालों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि महोत्सव में शहीदों के परिजनों व भूतपूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित किए जाने वाले सभी लोगों को बैठने के लिए महोत्सव में विशेष व्यवस्था होगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें