फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छ़ह नमूने जांच के लिए भेजे गए

विज्ञापन
नमूने सील करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। मिलावटी खाद्य पद्धार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी की और दर्जन भर से अधिक नमूने लिए, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है।
शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी में खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पाडेय व एसएन वर्मा ने किराने की दुकान पर छापेमारी कर दो प्रकार के दाल का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने गडौरा से चीनी, भवानीपुर से नमकीन, गांगी बाजार व पनियरा से बेसन, इलहाबाद चौक से सोनपापड़ी का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कुछ दुकानों से खाद्य समाग्रियों के नमूने लिए गए। यह अभियान लगातार चलेगा। किसी भी दशा में मिलावटी वस्तुओं की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें