फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर एकत्र पानी में लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क पर एकत्र पानी में लोगों ने किया प्रदर्शन
महुअवां गांव के लोगों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सदर ब्लॉक के महुअवां गांव के लोगों ने शनिवार को सड़क पर एकत्र पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जलनिकासी की व्यवस्था कराकर सड़क ठीक कराने की मांग की। घंटे भर प्रदर्शन के बाद गांव के लोगों ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
शहर के फरेंदा रोड से करीब दो किमी की दूरी पर महुअवां गांव है। यहां मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर कई जगह छोटे बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी सड़क पर एकत्र हो गया है। सड़क पर पानी लग जाने से इन दिनों गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क बनवाने के लिए कई बार लोगों ने आवाज उठाई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को सड़क पर एकत्र पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। गांव के लोगों का कहना था कि बरसात में सड़क पर पानी भर गया है। सड़क में बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। रात में आने जाने के दौरान लोगों को परेशानी होती है। दिन में भी अगर संभल कर न चला जाए तो दुर्घटना होना तय है। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को ज्यादा दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामटहल, श्रवण कुमार, प्रद्युम्न प्रसाद, छांगुर, लालू, गौरी शंकर, सुरेंद्र कुमार, अमरजीत, जगदीश निषाद, संतकृपाल, सूरज, अमन के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें