फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफलाइटिस से एक बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के लेहड़ा बाजार सहित आस-पास के गांव पहरेदारी करने वाले दिनेश थापा की बेटी मनीषा (उम्र 8 वर्ष) की इंसेफलाइटिस से मौत हो गई। वह बीते कई दिन से बुखार से पीड़ित रही। उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज इलाज के लिए ले जाया गया। सोमवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के अक्षम गांव के रहने वाले दिनेश थापा अपनी पत्नी व दो बच्चियों के साथ फुलमनहा चौराहे पर विगत कई वर्षों से रह कर कस्बा सहित आस पास के गांव में पहरा देते हैं। इनकी बड़ी बेटी मनीषा (उम्र करीब 8 वर्ष) का बीते कुछ दिन पहले तयित खराब हुआ। प्राथमिक इलाज के बाद लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए, जहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मनीषा को इंसेफेलाइटिस हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें