फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध महासम्मेलन को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरंदरपुर। लक्ष्मीपुर के बनर्सिहा में देवदह बौद्ध विकास समिति की बैठक में सर्वसम्मति से 14 अक्टूबर से 7 दिवसीय बौद्ध महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महासम्मेलन को सफल बनाने के लिये समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्षता कर रहे भंते मोदग्लायन ने कहा कि 14 अक्टूबर को होने वाले बौद्ध महा सम्मेलन में दुनिया के तमाम राष्ट्रों के बौद्ध धर्मानुयायी मौजूद रहेंगे। जितेंद्र राव ने कहा कि आज के समय में बौद्ध धर्म ही एक ऐसा धर्म है, जो सबको साथ लेकर चलता है और समाज में भाईचारे का संदेश देता है। बैठक का संचालन महेंद्र जायसवाल ने किया। बैठक में भंते महानाम, ज्ञानशील, धम्मपाल, भंते आनंद, राजाराम, लक्ष्मीचंद्र पटेल, कोदई प्रसाद, प्रयाग, रामलगन गौतम, नंदलाल गौतम, रामा, चरण, सुभाष, अशोक, अजय, बबलू तिवारी, अखिलेश कुमार, सतीश पटेल, तुलसी वर्मा, प्रभु, विजय गौतम, नाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें