फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी कमाने गए युवक की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी कमाने गए युवक की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

साथ काम करने वालों ने फोन कर दी परिजनों को घटना की जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। सऊदी में नौकरी करने गए युवक की संदिग्ध हाल में मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। जब काम पर जाने के लिए उसका साथी बुलाने गया तो युवक कमरे में मृत मिला। इसके बाद साथी ने इसकी सूचना घर वालों को दी।
विज्ञापन

घुघली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर वाल्डीहा के बेलवा टोला निवासी अब्दुल अजीज (30) सऊदी अरब के अभहा शहर में आठ वर्षों से काम करते थे। तीन माह पूर्व वह अपने घर आए थे। छुट्टी बिताने के बाद वह फिर अपने काम पर वापस सऊदी चले गए। जहां रोज की भांति वह शाम को काम कर घर लौटे और खाना खाकर रात में अपने कमरे में सो गए। सुबह जब वह काम पर नहीं गए तो साथ काम करने वाले उनके साथी अनवर आलम बुलाने अब्दुल के कमरे पर गए। जहां अब्दुल अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर उनके अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। साथियों ने मौत की सूचना घर वालों को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अब्दुल की मौत पर परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी जैनब खातून कुछ दिन पूर्व एक शादी कार्यक्रम में गई हुई थी। जहां उनको अब्दुल की मौत की सूचना मिली तो वह दहाड़ें मार कर रोने लगीं। अब्दुल की मौत से तीन पुत्रों तबरेज आलम (8), कामरान (5) व शमीम (3) के सिर से पिता का साया उठ गया। पिता महबूब अली ने बताया कि उनके दो बेटे और भी सऊदी अरब के दूसरे शहर में रहते हैं। जो सूचना मिलते ही पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें