कर्मचारियों को वार्डवार सौंपी गई जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्र लाभार्थियों का सत्यापन होगा। इसके लिए टीमें तैयार कर ली गई हैं जो वार्डवार जिम्मेदारी सौंपकर तीन दिन में जांच पूरी करेंगी।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि नगर पालिका में कैंप आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों से आवेदन लिया गया था। इसमें 2796 आवेदन मिले। इनके सत्यापन के लिए टीम बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सत्यापन टीम में नगर पालिका के रमेश चंद्र लिपिक और डूडा से इंद्रसेन पाठक जयप्रकाश नगर सुबाष नगर और अमरूतियां में जांच करेंगे। वहीं मुहम्मद निशार खां और जितेंद्र देव नेहरू नगर और बैकुंठपुर में, रामकृपाल, राहुल देव को इंद्रानगर, पकड़ी, सरोजनी नगर में, सुधांशु तिवारी, युगांक सैनी द्वारा पंतनगर, वीरबहादुर नगर में, वीरेंद्र मिश्रा, आशुतोष श्रीवास्तव राजीव नगर, मऊपाकड, सक्सेना नगर में जांच करेंगे। सत्यप्रकाश पटेल, नवीन पांडेय द्वारा पटेल नगर, चिउरहां और लोहिया नगर की जांच की जाएगी। राममूरत और देशराज यादव अशोक नगर हमीद नगर, गौरी शंकर और मनीष सिंह आजाद नगर, सिविल लाइन, राम बहादुर लिपिक अंबेडकर नगर, अर्जून सिंह को सत्यापन की जिम्मेदारी सौपी गई है। उन्होंने सत्यापन के दौरान यदि कोई और पात्र मिले तो उसे भी आवेदन के लिए प्रेरित करने को कहा है।