फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजिल्स रूबेला टीकाकरण का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान सोमवार को शुरू हो गया। बच्चों को बीमारी से बचाव के लिए टीके लगवाए जा रहे हैं। शहर में चिऊरहा प्राथमिक विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने टीकाकरण का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान दौरान टीका लगने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर क्षमा शंकर पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, रेयाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख हरिशंकर वर्मा ने ग्राम पकड़ी दीक्षित में टीकाकरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गणेश पांडेय ने की। इस दौरान अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार, संजीव सिंह, अमित कुमार, सुभाष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के परसौनी टीकर चौराहे पर ग्रीन माउंट एकेडमी में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी राम सिंहासन प्रेम ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रविन्द्र वीर यादव, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम बाबू, उमेश शाही, नवनीत उपाध्याय, अवनीश पटेल, यूनिसेफ से अखिलेश पांडेय, अविनाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
घुघली प्रतिनिधि के अनुसार बजरंगी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह ने किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी, प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र पांडेय, डॉ. अनिल कुमार तिवारी, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार मिजिल्स रूबेला टीकाकरण के पहले दिन अधीक्षक डॉ. हीरालाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। जिसमें कस्बे के नवजीवन मिशन स्कूल, जनता इंटर कॉलेज फरेंदा खुर्द, एलबीएस इंटर कॉलेज मथुरानगर व सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज शामिल हैं। पवन श्रीवास्तव, मीरा गोस्वामी, कुसुम त्रिपाठी, उमा राय, शीला आदि मौजूद रहीं। इसी क्रम में धानी, लेहड़ा बाजार, निचलौल, सिसवा, बृजमनगंज व पुरंदरपुर, लक्ष्मीपुर क्षेत्र के कई विद्यालयों व गांवों में भ्रमण स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें