फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े आठ करोड़ से चकाचक होगी सड़कें

विज्ञापन
टूटी पड़ी सड़क। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज। जिले की सड़कों को दुरूस्त करने के लिए तैयारी की जा रही है। रकम अवमुक्त होने के बाद सड़क बननी शुरू हो जाएगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। प्रधामंत्री सड़क योजना के तहत जिले की दो सड़कें चकाचक होगी, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी सहूलियत होगी। लोगों को खराब सड़कों से आवागमन में होने वाली दिक्कतें दूर हो जाएंगी। घुघली एवं लक्ष्मीपुर क्षेत्र की दो सड़कें बनेंगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। धन अवमुक्त होने के बाद सड़क निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में दो प्रधानमंत्री सड़क बनाने की भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है। दोनों सड़क बन जाने से राहगीरों की सफर आसान हो जाएगी। उक्त दोनों सड़कों के लिए करीब साढ़े आठ करोड़ की वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है, जो लक्ष्मीपुर तथा घुघली क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड पीआईयू प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक चौमुखा-परतावल प्रधानमंत्री सड़क के शेष करीब पांच किमी तथा लक्ष्मीपुर ब्लॉक के एकसड़वा-जंगल गुलरिया के शेष करीब साढ़े छह किमी को निर्माण पूरा कराने की मंजूरी मिली है। दोनों सड़कों के लिए भारत सरकार से मंजूरी व वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। लक्ष्मीपुर क्षेत्र रामनरेश यादव ने बताया कि करीब दस साल पहले एकसड़वा जंगल गुलरियां सड़क बनी थी। इन दिनों सड़क खराब हो गई है। आवागमन में परेशानी हो रही थी। सड़क बनेगी तो समस्या का समाधान हो जाएगा। चौमुखा गांव के उपेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि करीब छह साल पहले चौमुखा-परतावल मार्ग बना था। यह सड़क भी खराब हो चुकी है। बरसात में तो आने जाने में बहुत दिक्कत होती है। सड़क बन जाएगी तो परतावल कस्बे तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क आरईएस पीसीयू के अधिशासी अभियंता एसके. सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। धन अवमुक्त होने के बाद सड़क निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें