फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ गरजे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

जाम लगा प्रशासन के खिलाफ गरजे अभिभावक
बीएसए के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में सोमवार को अभिभावकों एवं बच्चों ने प्रशासन के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। अभिभावकों व बच्चों ने सोमवार को हनुमानगढ़ी के पास सड़क जाम कर स्कूल खोले जाने की मांग की। अभिभावकों का कहना था कि किताब, कापी, ड्रेस आदि खरीदे जाने के बाद स्कूल बंद करा दिया गया। अब इसकी भरपाई कैसे होगी। दूसरे स्कूल में दाखिला दिलाने पर भी किताब, कापी एवं ड्रेस खरीदने में रकम खर्च होगी। बीएसए के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।
स्कूल के बाथरूम से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाचार्य समेत दो पूर्व शिक्षक जेल में हैं। मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उधर, स्कूल में अपना नामांकन कराने वाले छात्र अपने अभिभावकों के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर बीएसए जगदीश शुक्ल, सीओ रणविजय सिंह, नायब तहसीलदार समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। यहां अभिभावकों को समझाकर बीएसए अपने कार्यालय ले गये। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में शिवम, अभिषेक, विनय कुमार, अभय, गौरव, अविनाश कुमार, एजाज सिद्दीकी, ऋतु गुप्ता ने कहा कि दाखिले व किताब, कापी, ड्रेस आदि की खरीद में रकम खर्च हो गई। अब दूसरे स्कूल में दाखिला कराने पर फिर रकम खर्च करना पडे़गा। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का क्या कसूर है। स्कूल क्यों बंद कर दिया गया। ऐसे में बच्चों का भविष्य चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि बच्चों और अभिभावकों को समझाया गया। साथ ही बच्चों के दाखिले के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर प्रशासन गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें