जिला अस्पताल में जल्दी शुरू होगी सीटी स्कैन सुविधा
शासन से मिली मंजूरी, धन अवमुक्त होने का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द ही सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। इसे एक्स रे कक्ष के पास स्थापित करने की अस्पताल प्रसाशन ने तैयारी पूरी कर ली है। धन मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
सीएमएस डॉ. आरबी राम ने कहा कि मई में स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिखकर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की व्यवस्था के लिए करीब 34 लाख रुपये की मांग की गई थी। शासन स्तर से 25 लाख 94 हजार की धन की मंजूर कर दी गई है। विभाग से धन मिलते ही सीटी स्कैन के लिए मशीन व भवन बनवाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की व्यवस्था न होने से मरीजों को परेशानी होती है। जिले के मरीज गोरखपुर व अन्य जिलों में सीटी स्कैन कराने जाते हैं।