फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 आशा कार्यकर्ताओं को मिला मोबाइल सेट

विज्ञापन
Mobile
विज्ञापन

विज्ञापन

मिठौरा (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा जगदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में 35 आशा कार्यकर्ताओं में मोबाइल सेट प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर श्याम ने वितरित किया। मिठौरा ब्लॉक में कुल 223 आशा हैं। 180 आशा कार्यकर्ताओं को पहले ही मोबाइल सेट दिया जा चुका है। शुक्रवार को 35 आशा को मोबाइल सेट दिया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश शाही ने बताया उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा सभी आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल सेट के साथ सिम भी दिया गया है जिसके माध्यम से वह एएनएम, संगिनी एवं अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों से बात कर सकती है। इस अवसर पर डॉक्टर स्वाति, डीसीपीएम अवनीश पटेल, नवनीत, उपाध्याय, फार्मासिस्ट विजय सिंह, यशोदा, धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें