फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मंदिरों में उमडे़ श्रद्धालु

विज्ञापन
शीतला देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। नवरात्र के दूसरे दिन जिले में तमाम दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। वहीं बच्चों ने मंदिर परिसर में सजी दुकानों से खिलौनों की खरीदारी की। नगर के दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भोर से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हुआ तो सुबह तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। मां दुर्गा के जयघोष से वातावरण का गूंजायमान हो उठा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मी तैनात रहे। महिला पुलिस कर्मी भी तैनात रही। वहीं पकड़ी जंगल क्षेत्र में मां बोकडा देवी मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन मां लेहड़ा वाली मंदिर पर दर्शन करने आए श्रद्धांलुओं की लंबी कतार लग गई। लोग मां के दर्शन के लिए घंटो लाइन में लगे रहे। मां के दर्शन के बाद ही भक्त वापस लौटे। मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फरेंदा क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां लेहड़ा वाली के मंदिर पर सोमवार की सुबह भक्तों के आस्था का सैलाब उमड़ गया। भक्त मां के दर्शन के लिए लंबी कतार लगा कर खडे़ रहे। मंदिर पर मां के दर्शन के लिए दूर दराज के गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, देवरिया व पडरौना आदि जिलों के साथ ही पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से मां के भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। भक्त मां के दरबार में पहुंच कर नारियल, चुनरी चढ़ा कर मां से आशीर्वाद मांगा। मां के भक्त पैदल चलकर गाजे बाजे के साथ दर्शन के लिए पहुंच गए। इसके अलावा फरेंदा कस्बे की प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर पर भी नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। लोग मां के दर्शन के लिए सुबह से ही कतार में लग गए। सुबह से ही भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। मंदिरों पर मां पूजा अर्चना के साथ भजन किर्तन का भी सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें