फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली भिस्वा गांव के पास नारायणी नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घर वालों बगैर पुलिस को जानकारी दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

भिस्वां निवासी 65 वर्षीय बिंदेश्वरी पुत्र वंशराज की बुधवार को नारायणी नहर में गिरने से मौत हो गई। बिंदेश्वरी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया गया कि वह बुधवार को दोपहर बाद करीब एक बजे गांव के बाहर नारायणी नहर के पास शौच के लिए गए। नहर की पटरी पर ढलान अधिक होने के कारण वह फिसल कर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नहर के पास मौजूद कुछ लोगों ने देखा तो घर वालों को जानकारी दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। लोगों की मदद से उन्हें नहर से बाहर निकाला गया। जब तब उन्हें नहर से बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर आननफानन में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें