महराजगंज। बुधवार को घुघली चीनी मिल मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री सीताराम पांडेय ने डीएम को भंडारण के नाम पर हो रहे अवैध बालू खनन के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि कोठीभार थाना अंतर्गत रानीपुर में ठेकेदार ने बालू भंडारण का लाइसेंस लिया है। लेकिन भंडारण नहीं होता है। भंडारण की आड़ में बालू खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत भी की है लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। खनन माफिया का मनोबल बढ़ा है। भंडारण की रसीद पर ओवरराइटिंग कर अनेक बार उपयोग में लाया जाता है। इस कार्य से देश को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस मौके पर महेंद्र यादव, राहुल कुमार, सुहेल अंसारी, जितेंद्र सिंह, सुग्रीव आदि मौजूद रहे।
निबंध लेख 30 तक उपलब्ध कराएं
महराजगंज। लोकतंत्री ट्रस्ट के तत्वावधान में भारतीय भाषा दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 14 सितंबर से किया जाएगा। निबंध का विषय जनपद के निज भाषा का लोकतांत्रिक महत्व होगा। इच्छुक प्रतिभागी अपना निबंध लेख 30 सितंबर तक ट्रस्ट से संबंधित कार्यालय पर उपलब्ध करा सकते हैं। विजेताओं को ट्रस्ट सम्मानित भी करेगा। यह जानकारी प्रोफेसर जनार्दन धामिया ने दी।