फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार जाम के नाम रही महराजगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से जूझा नगर, परेशान रहे राहगीर
विज्ञापन

लगी रही वाहनों की लंबी कतार, काफी देर तक फंसे रहे जरूरत मंद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सोमवार को नगर में भारी जाम के कारण लोगों काफी देर तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नगर के मुख्य तिराहे से मुख्यालय मार्ग पर लगे जाम में लोग काफी देर तक फंसे रहे, जिसके कारण जरूरत मंद अपने गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच पाए। जाम का असर जिला अस्पताल तक जाने वाले मरीजों पर भी पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की एक दिन की छुट्टी के बाद जब सोमवार को सभी दफ्तर, संस्थान तथा स्कूल एक साथ खुले तो सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। समय से अपने-अपने कार्यालय स्कूलों में पहुंचने की होड़ में जब ट्रैफिक नियम टूटे तो जाम का रूप ले लिया। इस जाम में एक एम्बुलेंस भी स्टेट बैंक के सामने लगभग आधे घंटे तक फंसी रही। उस एम्बुलेंस को किसी गंभीर मरीज को लेकर जिला संयुक्त अस्पताल जाना था लेकिन जाम के कारण उसके भी पहिए नहीं डोल पा रहे थे। इसी प्रकार जाम का स्वरूप मऊ पाकड़ हनुमान गढ़ी, फरेंदा रोड पर भी देखने को मिला, जहां पर लोगों को जाम की समस्या से प्रचंड गर्मी में दो-चार होना पड़ा। हालांकि इस जाम का असर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मुख्य कोतवाली के सामने भी देखा गया। जून माह के लम्बे अवकाश के बाद अधिकांश स्कूल, कॉलेज व दीवानी कचहरी सोमवार के दिन खुले, जिसके चलते छात्रों व शिक्षकों, अधिवक्ताओं तथा वादकारियों को जाम की समस्या का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें