फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को मिला चेक तो खिल उठा चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। वर्ष 2016 में यूपी बोर्ड में जिले की टॉपर सुमन यादव को राज्य सरकार व अमर उजाला की ओर से मेधावी सम्मान का पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। गुरुवार को जीएसवीएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने अमर उजाला दफ्तर में सुमन यादव को चेक दिया। सुमन के पिता विनोद यादव बेटी को चेक मिलते देख खुशी से गदगद हो उठे। सुमन यादव वर्तमान में बीएससी की छात्रा है। सुमन ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती है। प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने कहा कि समाज में बेटियों की शिक्षा को लेकर सभी जागरूक रहने की जरूरत है। ऐसे प्रोत्साहन से आगे बढ़ने में बल मिलता है। अमर उजाला की ओर से किया गया यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें