फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में 111 हैंडपंप बेपानी मिले

Fri, 01 Jun 2018 12:02 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
जांच में 111 हैंडपंप बेपानी मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। डीएम अमरनाथ उपाध्याय के निर्देश पर 25 मई को जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की टीम ने 136 गांवों का निरीक्षण किया। टीम ने वरासत, शौचालय निर्माण प्रगति के अलावा हैंडपंपों की स्थितियों का जायजा लिया। जांच में 111 हैंडपंप खराब मिले, तो 242 रिबोर करने योग्य। प्राथमिक विद्यालय कांध में लगा हैंडपंप पीला पानी उगल रहा है। यहां पढ़ने वाले बच्चे दूसरे हैंडपंप पर पानी पीने जाते हैं।  
विज्ञापन


 सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने बताया कि डीएम ने जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की टीम से ग्रामीणों की समस्याओं को चिह्नित करने के लिए सप्ताह में एक दिन निरीक्षण कराया जा रहा है। 25 मई को अधिकारियों ने गांवों का निरीक्षण किया तो सबसे अधिक समस्या हैंडपंप खराब व रिबोर की मिली। अधिकारियों ने अलग-अलग गांव की जांच आख्या भेजी तो 242 हैंडपंप रिबोर योग्य और 111 हैंडपंप खराब मिले। सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कांध में लगे हैंडपंप पीला पानी दे रहा है। सभी हैंडपंपों की सुधार के लिए जिला पंचायत राज विभाग को सूची भेज दी गई है। शौचालय निर्माण की  की प्रगति ठीक नहीं है। इसके सुधार के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने बताया कि वरासत के 43 प्रकरण लंबित  मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें