महराजगंज। महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को नौतनवा इंटर कॉलेज में कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। नौतनवा ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षक आकाश कुमार चौधरी ने बताया कि व्हाइट टू एलो बेल्ट में रंजीत कुमार उत्तीर्ण रहे। एलो टू ग्रीन बेल्ट में आरूल जोशी, रवि श्रीवास्तव उत्तीर्ण रहे। ग्रीन टू ग्रीन वन में वैभव पाल उत्तीर्ण रहे। ग्रीन वन टू ब्लू बेल्ट में आराध्या पाल उत्तीर्ण हुईं। ब्लू टू ब्लू वन बेल्ट में तनवीर आलम, पलक शर्मा उत्तीर्ण रहीं। ब्लू वन टू रेड बेल्ट में आनंद दूबे उत्तीर्ण रहे। रेड टू रेड वन बेल्ट में अंकित यादव, ज्योतिर्मय रूद्रमा गुप्ता, जोया अफरोज उत्तीर्ण रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम आशीष यादव, रियाज अली, मुखलाल गुप्ता, आशुतोष कुमार मौजूद रहे। संवाद