ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से अगले माह से शुरू कराया जाएगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्वरित आर्थिक विकास योजना से सड़कों से जुड़ी सात परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के निर्माण से लोगों को सहूलियत होगी। 11 करोड़ 72 लाख रुपये खर्चकर 13 किलोमीटर से अधिक पिच व लेपन का कार्य कराया जाएगा। इसके बन जाने से 50 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
नगर पंचायत चौक के ठेकी चौराहे से धरमपुर होते हुए महेशपुर जाने वाली सड़क बदहाल होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सड़क न सिर्फ टूटी है, बल्कि उसकी गिट्टियां भी उखड़ गईं हैं। सड़क की स्थिति को सुधारने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने प्रस्ताव भेजा था। चौक के रहने वाले अरविंद नागवंशी ने बताया कि सड़क के बन जाने से स्थानीय लोगों व राहगीरों की मुश्किल कम होगी। महेशपुर के रहने वाले यादवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सड़क के बन जाने से यात्रा के समय की बचत होगी।
...
इन सड़कों को सुधारने की होगी पहल
165 लाख रुपये से चौक के ठेकी चौराहा लिंक रोड से धरमपुर होते हुए कुईंया महेशपुर तक 2.20 किलोमीटर सड़क बनेगी। 128 लाख रुपये से शेखपुरवां से नाथनगर नहर की पटरी पर लेपन कार्य 1.50 किलोमीटर तक होगा। 108 लाख रुपये से मैैरी गांव के पूरब मलाव नाले से पिपरिया नहर तक पिच कार्य 1.10 किलोमीटर होगा। 183 लाख रुपये से पिपरा खुर्द गांव से मौलागंज चौराहे तक पिच कार्य 2.20 किलोमीटर तक कराया जाएगा। 246 लाख रुपये से परसौनी नहरपुल से पिपरा मुड़ेरी संपर्क मार्ग तक पिच कार्य 2.85 किलोमीटर तक होगा। 45 लाख रुपये से मंगलपुर-बभनौली मार्ग पिच से बरगदवा टोला तक पिच कार्य 60 मीटर तक कराया जाएगा। 296 लाख रुपये से चौक-निचलौल मार्ग के कुटी चौराहे से औराटार तक लेपन कार्य 2.87 किलोमीटर तक कराया जाएगा।
...
कोट
सड़कों की टेंडर संबंधी प्रतिक्रिया प्रगित पर है। जून माह के पहले सप्ताह में कार्य शुरू होगा।
केएस प्रताप, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग