फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक्सप्रेस ट्रेन विलंब से चलने से यात्री परेशान

Sun, 21 May 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन कम होने से यात्रियों को आवागमन में होती है दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर प्रतिदिन चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस व साप्ताहिक पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अक्सर विलंब से चल रही है। इससे लंबी यात्रा करने वाले मुसाफिरों को काफी दिक्कत होती है।
सिसवा क्षेत्र के संडा निवासी सनोज ने बताया कि मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार को जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस पहले समय सिसवा रेलवे स्टेशन पर आ जाती है, लेकिन आनंद विहार से आने वाली वही गाड़ी 12558 डाउन अक्सर दो से तीन घंटे लेट से सिसवा स्टेशन पर पहुंचती है।
विज्ञापन

चित्रगुप्त नगर वार्ड निवासी उत्पल विश्वास का कहना है कि पाटलिपुत्र एक्सप्रेस शनिवार को रात में 1:27 बजे की जगह सुबह सात बजे सिसवा पर पांच घंटे विलंब से आई। ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर पूरी रात गुजारनी पड़ी। हॉस्पिटल रोड निवासी गुड्डू खान ने बताया कि नियमित चलने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस गाड़ियां बहुत कम विलंब होती हैं। गाड़ियों के संचालन में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

सहायक स्टेशन मास्टर दीनबंधु ने बताया कि कुछ ट्रेनें आगे से ही विलंब चल रही हैं। वहीं कोविड काल से बंद गोरखपुर से चलने वाली पेसेंजर ट्रेन चलाने की अभी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें