फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी किताबों से शुरू होगा नया शैक्षिक सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी किताबों से शुरू होगा नया शैक्षिक सत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कोई खास तैयारी नहीं की गई है। ऐसे में परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी पुरानी किताबों से नए शिक्षा सत्र में पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

एक अप्रैल से शुरू होने वाले शैक्षिक सत्र के लिए बच्चों को पुस्तकें प्रदान करने में विभाग रुचि नहीं ले रहा है। अब तक केवल 17,57,433 किताबों की खरीद के लिए आदेश जारी किया गया है। पुस्तकें कब विद्यालयों में पहुंचेंगी और बच्चों को कब उपलब्ध कराई जाएंगी, इस बारे में अभी कुछ भी निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में नया शैक्षिक सत्र की शुरूआत में बच्चे पुरानी पुस्तकों से ही पढ़ाई करेंगे। पिछले सत्र में भी विद्यार्थियों को किताबें बहुत देर से बांटी गई थीं। इसका असर विद्यर्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। विभाग में कुछ विद्यार्थियों के लिए जूते-मोजे प्राप्त हुए हैं लेकिन सभी विद्यार्थियों के लिए जूते-मोजे प्राप्त होने के बाद ही वितरण कराया जाएगा। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि जिले में एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा। नई किताबें मिलते ही विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। सभी विद्यार्थियों के लिए जूतेे-मोजे प्राप्त होने के बाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें