फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसरहवा नर्सरी में विधिक जागरूक शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वनग्रामवासियों की समस्याओं की ली जानकारी
विज्ञापन

वनग्राम उसरहवां नर्सरी में विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशोर की अध्यक्षता में ग्राम कटहरा उसरहवां नर्सरी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा वनग्रामवासियों को कानून संबंधी जानकारी देने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि कि वनग्राम के लोगों की सबसे बड़ी समस्या शराब पीना व बेचना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शराब बनाना व बेचना बंद करें, क्योंकि शराब से पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है और आदमी का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। उन्होंने उसरहवा वन ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि वन ग्राम की आबादी 2186 है। इनमें 391 परिवार हैं। जिसमें से 250 लोगों को आवास आवंटित कर दिए गएं है। इनमें से 235 लाभार्थियों को को प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है। वृद्धा पेंशन वन ग्राम के 171 लोगों को मिल रहा है। इसी तरह 26 लोगों को विधवा पेंशन और दो लोगों को दिव्यांगजन पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। वनग्राम के 419 लोगों को अन्त्योदय कार्ड, 121 लोगों को गृहस्थी कार्ड दिए गए हैं। गांव में 8 इंडिया मार्का हैंडपंप, 8 सोलर लाइट, 175 मीटर खड़ंजा निर्माण तथा 470 लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार देने के लिए जॉब कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दौरान सचिव कानूनगो को भी निर्देशित किया कि वह लोगों की समस्यायें नोट करें और उसका अविलंब समाधान कराएं। कानूनगो ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव ने वनग्राम के लोगों से अपील की कि छोटी-छोटी बातों पर विवाद में न उलझें। अधिवक्ता प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि जो लोग अपना मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता रख पाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें प्राधिकरण की ओर से नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता स्वामीनाथ तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें