फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

राशन के बदले रुपये देने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मिठौरा। कार्डधारकों ने कुइया कंचनपुर गांव में कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। किया। लोगों के समझाने पर कार्डधारक शांत हुए। वहीं दूसरी ओर कोटेदार ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। आपूर्ति निरीक्षक ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
शुक्रवार ग्राम सभा कुइयां-कंचनपुर के कोटेदार सुनील कुमार के पास राशन लेने के लिए कार्डधारक पहुंचे। कुछ देर तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। लेकिन दोपहर में मामला अचानक गर्म हो गया। कार्डधारक अनीता, इंदु, कमली देवी, शकुंतला, उमा देवी, इसरावती देवी, खदेरू, राम दरस आदि का आरोप है कि कोटेदार राशन न देकर 100 रुपये दे रहा था, जबकि जरूरत राशन की है। कोटेदार की मनमानी का विरोध किया गया तो उसने अभद्र व्यवहार किया। लोगों ने रकम लेने से इंकार कर दिया। कुछ लोगों ने रुपये ले लिए थे। उधर विरोध बढ़ते देख कोटेदार दुकान बंद कर कहीं चला गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। गांव के कुछ लोगों के समझाने पर प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा निवासी राम दरस गौड़ का आरोप है कि कोटेदार दो माह से राशन नहीं दे रहा है। रंभा देवी का आरोप है कि जब वह राशन लेने जाती हैं तो कोटेदार दूसरे दिन आने के लिए कहकर लौटा देता है। ग्राम सभा में कुल 427 राशन कार्ड बने हैं। इनमें से 252 पात्र गृहस्थी व 175 अंत्योदय कार्ड हैं। ग्राम प्रधान राज कमल कन्नौजिया ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर कोटेदार के खिलाफ शिकायत की गई थी, लेकिन उसकी मनमानी नहीं रुक रही है। हर हाल में राशन वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक मिठौरा अभय कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें