फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा तीन करोड़ से बनेगी चौपरिया-सरडिहा सड़क 14-22-39

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा तीन करोड़ से बनेगी चौपरिया-सरडिहा सड़क
विज्ञापन

पांच किमी दूरी तक पौने चार मीटर चौड़ी कराई जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मुख्यालय गेट के पास स्थित चौपरिया-सरडिहा मार्ग का जल्द ही कायाकल्प होगा। यह सड़क करीब सवा तीन करोड़ की लागत से नए सिरे से बनाई जाएगी। इसके तहत पांच किमी तक सड़क को चौड़ा भी किया जाएगा। इसकी चौड़ाई पौने चार मीटर कराई जाएगी। सड़क बन जाने से न केवल लोगों के लिए सफर आसान हो जाएगा बल्कि रफ्तार भी बढ़ जाएगी।
जिला मुख्यालय व नगर केे सटे चौपरिया से निकल कर सरडिहा तक जाने वाली यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क की हालत देखने से लगता ही नहीं कि यह जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मार्ग है। इस क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए क्षेत्रीय लोगों ने अधिकारियों से कई बार मांग की लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इस बीच लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को कायाकल्प केे लिए कार्ययोजना प्रस्तावित की तो अब तक इसे स्वीकृति मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नए सिरे से इस सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए विभाग की तरफ से निविदा भी आमंत्रित कर ली गई है। सड़क बन जाने से सरडिहा से मुख्यालय तक का सफर लोगों के लिए आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि चौपरिया से सरडिहा तक करीब पांच किमी. लंबी सड़क को नए सिरे से बनाने के लिए 3.22 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी मिली है। इसमें से 20 फीसदी धनराशि अवमुक्त भी हो गई है। निविदा आमंत्रित कर ली गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें