फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों की जमीनी हकीकत देखें सभी नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की जमीनी हकीकत जांचें नोडल अधिकारी
विज्ञापन

23 तक प्रस्तुत करें जांच रिपोर्ट, थमाया चेक लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एवं नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को चेक लिस्ट थमाते हुए डीएम ने शौचालय निर्माण की गुणवत्ता की जमीनी हकीकत देखने को कहा। यह भी कहा कि वे 23 सितंबर तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
डीएम ने कहा कि सत्यापन के दौरान प्रयुक्त ईंटों की श्रेणी, गड्ढों की दूूरी व ढलान, गड्ढे की गहराई, छत की ऊंचाई से लेकर पानी आदि की व्यवस्था को गौर से देेखना है। सत्यापन के लिए निर्माण प्रारंभ से लेकर पूर्व होने तक की स्थिति का चित्र पंपप्लेट भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सत्यापन कार्य में लापरवाही न बरतें। इसमें गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि 18 वनग्रामों में संचालित होने वाली योजनाओं की भी फरेंदा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर समीक्षा होगी। इन गांवों के विकास के लिए संबंधित अधिकारी कार्य योजना बनाएं। सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी शौचालय निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए दिए गए प्रारूप का उपयोग करें। इस दौरान डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल, वीरेंद्रबीर यादव, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

37 लोगों पर दर्ज होगा एफआईआर
शौचालय निर्माण दो दिन के अंदर शुरू नहीं कराया तो कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगर पालिका परिषद सभागार में गुरूवार को शौचालय को लेकर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि नगर में प्रथम किस्त प्राप्त करने के बाद भी 779 लाभार्थियों ने अभी तक शौचालय निर्माण शुरू नहीं किया है। इसमें से 37 लाभार्थियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यदि दो दिन के अंदर शौचालय का निर्माण कार्य नहीं शुरू कराया गया तो उनसे धन की वसूली की जाएगी। पालिका कर्मचारियों द्वारा शौचालय निर्माण को लेकर दबाव बनाने पर कर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले 37 लाभार्थियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका तहरीर तैयार कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किस्त प्राप्त करने के बाद भी शौचालय निर्माण न कराने वालों से व्यक्गित संपर्क कर शौचालय निर्माण शुरू कराया जाएगा। लाभार्थियों से संपर्क कर शौचालय बनवाने पर जोर देने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। ऐसे लोग विभिन्न वार्डो में जाकर न केवल शौचालय का निर्माण शुरू करावें, बल्कि बने हुए शौचालयों की उपयोगिता भी सुनिश्चित कराएं। बैठक में वरिष्ठ लिपिक एलबी राय, डॉ. सिद्धार्थनाथ शुक्ला, राघवेंद्र, लालजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें