कबड्डी में महराजगंज ओवरऑल चैम्पियन
- जूनियर बालिका वर्ग में गोरखपुर की टीम रही विजेता
- पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित हुई थी मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता
परतावल। पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल परिसर में गुरुवार को मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें महराजगंज सीनियर वर्ग बालक, बालिका एवं जूनियर वर्ग में बालकाें की टीम गोरखपुर व कुशीनगर को हराकर ओवरऑल चैंपियन बनी। जूनियर बालिका वर्ग में गोरखपुर की टीम विजेता बनी। मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विधि सलाकार एडवोकेट विजय रावत, प्रबंधक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।
मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जिले की सीनियर व जूनियर बालक/बालिका वर्ग की चार-चार टीमाें ने हिस्सा लिया था। सीनियर बालिका वर्ग में महराजगंज ने कुशीनगर को हराया। बालक वर्ग में महराजगंज ने गोरखपुर को पराजित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। जूनियर बालिका बालिका वर्ग में गोरखपुर की टीम कुशीनगर को हराया। जबकि बालक वर्ग का फाइनल मैच महराजगंज व कुशीनगर के बीच देर शाम खेला गया। इसमें महराजगंज की टीम विजेता बनी। मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान श्रीराम सिंह, सुभाष राय, अजय श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र सिंह, अजय सैनी, देवेन्द्र पांडेय, नबी आलम आदि मौजूद रहे।