फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक़र्षकों ने बीएसए दफ्तर के सामने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर के सामने किया अर्धनग्न प्रदर्शन
बीएसए पर उत्पीड़न का आरोप, धर्म परिर्वतन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला ईकाई शिक्षकों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय के सामने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। बीएसए पर उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ते हुए शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो धर्म परिवर्तन किया जाएगा। संगठन के प्रदेशीय कार्यकारणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ने कहा कि दलित शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इनके द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से परेशान होकर शिक्षक 11 दिन से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष रामदुलारे ने कहा कि शिक्षकों द्वारा 11 दिन से धरना दिया जा रहा है। लेकिन बीएसए द्वारा आज तक शिक्षकों के मागों पर विचार नहीं किया गया। ऐसे में अगर मागें पूरी नहीं हुई तो शिक्षक धर्म परिवर्तन करेंगे। इस मौके पर हरेराम गौतम, विरेंद्र कुमार कन्नौजिया, गामा प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, अनिरूद्घ निराला, कृष्णदेव, गणेश चंद गौतम, मुन्ना लाल, देश बंधू, सतीश कुमार, जितेंद्र भारती, संजीव कुमार, अवधेश वेदकर, जैनेंद्र कुमार, अनिरूद्घ, शैलेश गोड़, ऋषि गौतम, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें